रोजाना सुबह एक गिलास गुनगुना पानी के सेहतमंद फायेदे निम्नलिखित हैं :-

1. बेहतर पाचन तंत्र 

खाली पेट सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। इससे गैस की समस्याओं, पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है। शरीर में जो भी विषाक्त पदार्थ होते हैं वो आसानी से बाहर निकल जाते हैं। 

2. अच्छी भूख

सुबह सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीने से भूख बढ़ती है जिससे नाश्ता करने में परेशानी नहीं होती है और भरपूर नाश्ते के कारण शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और थकान नहीं होती। 

3. सर दर्द से राहत 

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से सिरदर्द की समस्या से राहत मिलती है। शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी न होने के कारण सिर में दर्द होता है जो रोज़ सुबह एक ग्लास पानी के साथ खत्म हो सकता है।

4. निखरी त्वचा 

गुनगुना पानी पीने से त्वचा में निखार आता है क्योंकि शरीर के अधिक विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं जिससे दाग धब्बे नहीं होते और त्वचा चमकती रहती है। 

5. डी टॉक्सीकेशन

सुबह पानी पीने से किडनी की गंदगी बाहर निकल जाती है, जिससे हेल्थ बेहतर हो जाता है। इसके साथ साथ शरीर से बुरे पदार्थ निकल जाते हैं |

6. मजबूत मेटाबोलिज्म

कई शोध से ये माना गया है कि सुबह सुबह गर्म पानी पीने से पेट की पाचन क्रिया बेहतर हो जाती है और इसके साथ साथ मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता हैं। 

7. मजबूत बाल 

सुबह सुबह गुनगुना पानी पीने से बालों की सेहत बेहतर होती है। पानी की कमी से बाल कमजोर हो जाते हैं और गिरने लगते हैं। सुबह पानी पीने के कारण हमारे शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहती है, जिससे बालों की मजबूती बेहतर होती है।

8. इम्युनिटी बूस्टर

सुबह सुबह गुनगुना पानी पीने से रोगनिरोधी क्षमता मजबूत हो जाती है, जिसके साथ इंफेक्शन रोकने में भी शरीर को मदद मिलती है।