बिल्ली के काटने पर क्या कोई गंभीर बीमारी हो सकती है? काट ले तो क्या करें 

बिल्ली के काटने को मामूली माना जाता है, परंतु यदि बिल्ली पागल हो तो गंभीर संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। इसके कारण रेबीज भी हो सकता है। 

बिल्ली के काटने से यदि आपको दिक्कत होती है तो इससे कुछ संभावित लक्षण हैं क्षेत्र के आसपास दर्द होना या सूजन महसूस होना। 

बिल्ली के काटने से हमारी गतिशीलता में भी प्रभाव पड़ता है जिसके कारण  टेनोसिनोवाइटिस या गठिया हो सकता है।

सबसे पहले बिल्ली के काटने के बाद आपको जख्मी व्यक्ति को बोली से अलग कर देना प्राथमिक है |

बिल्ली के काटने के पश्चात डॉक्टर से संपर्क करना अनिवार्य है। यदि अस्पताल दूर है तो प्राथमिक उपचार करना चाहिए।

सबसे पहले घाव को पानी और साबुन से धोकर साफ कर लेना चाहिए। इसके बाद घाव पर हल्का दबाव देना चाहिए, जिसकी वजह से गंदा खून और बैक्टीरिया निकल जाए।

इसके बाद आप उस घाव पर एंटीसेप्टिक दवा लगा सकते हैं और रुई में डालकर घाव को साफ कर सकते हैं।

सामान्य या गंभीर घाव दोनों ही परिस्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना अनिवार्य है, जिससे चोट की जटिलता का पता चल सके। 

जब तक घाव पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता आपको हर प्रकार से सावधानी बरतनी चाहिये जिससे इन्फेक्शन के संभावना न हो |